Menu

WhatsApp
Rajasthan 4th Grade Result 2026 Scrutiny Form

Rajasthan 4th Grade Result 2026: चतुर्थ श्रेणी भर्ती रिज़ल्ट 2x लिस्ट जारी! Scrutiny Form और DV Documents की पूरी जानकारी यहाँ देखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 53,749 पदों के लिए आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से रिक्तियों के मुकाबले 2 गुना (लगभग 1,07,500) अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण चरण “Detailed Scrutiny Form” (विस्तृत आवेदन पत्र) भरना और अपने दस्तावेजों को तैयार करना है। बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू की जानी प्रस्तावित है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको Scrutiny Form भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट और एफिडेविट (शपथ पत्र) के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप अंतिम चयन से वंचित न रहें।

Table of Contents ( इस पेज पर क्या है ?) – Click Here
⭐ Rajasthan 4th Grade Bharti 2026 Overview
Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameClass IV Employee (Group D)
Total Vacancies53,749 Posts
Result StatusReleased (2x Provisional List)
Result Date16 January 2026
Score Card Released17 January 2026
Scrutiny Form Fee₹100 (Online via SSO)
DV Start Date05 February 2026 (Expected)
Selection ProcessWritten Exam + Document Verification
CategoryRajasthan Govt Jobs
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
📲 Join Us for More Updates

📝 Detailed Scrutiny Form (विस्तृत आवेदन पत्र) कैसे भरें?

दस्तावेज सत्यापन (DV) में जाने से पहले सभी पास अभ्यर्थियों को ऑनलाइन Scrutiny Form भरना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया SSO ID के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके बिना आपको DV में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • सबसे पहले अपनी SSO ID (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  • ‘Citizen Apps’ में जाकर Recruitment Portal पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड पर ‘My Recruitment’ सेक्शन में जाएं।
  • वहां “Detailed Form Cum Scrutiny” टैब पर क्लिक करें।
  • ‘Rajasthan Class IV Recruitment 2024’ के सामने Apply Now बटन दबाएं।
  • अब आपको ₹100 का शुल्क ऑनलाइन (Net Banking/UPI) जमा करना होगा।
  • फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और Attestation Form सावधानीपूर्वक भरें।
  • फाइनल सबमिट करने के बाद, फॉर्म की दो प्रतियां (2 Copies) और फीस की रसीद का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

📂 Document Verification (DV) Checklist: आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों के दो सेट (Self-Attested Photocopy) और मूल दस्तावेज (Originals) तैयार रखें। नीचे दी गई सूची का मिलान अपनी फाइल से कर लें:

क्रमदस्तावेज़ का नाम (Document Name)
1विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Scrutiny Form) – 2 प्रतियां (फीस रसीद के साथ)
2मूल आवेदन पत्र (Original Application Form) – भर्ती के समय भरा गया
310वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
4उच्चतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं/स्नातक यदि आवेदन में दर्शाई हो)
5मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide Domicile) – डिजिटल टोकन वाला
6जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – OBC/EWS/MBC (आवेदन की अंतिम तिथि 19.04.2025 से पूर्व का)
7आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – यदि आवेदन में आय 2.5 लाख से कम भरी है (4 पेज वाला)
8चरित्र प्रमाण पत्र – अंतिम शिक्षण संस्थान + 2 राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी
9पहचान पत्र – आधार कार्ड / जन आधार / वोटर आईडी
10अन्य प्रमाण पत्र – खेल/विधवा/परित्यक्ता/दिव्यांग (यदि लागू हो)

⚖️ आवश्यक शपथ पत्र (Affidavits List)

कुछ विशेष स्थितियों के लिए आपको ₹50 के स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र या स्व-घोषणा पत्र देने होंगे:

  • दहेज न लेने/देने का घोषणा पत्र (विवाहित/अविवाहित सभी के लिए)।
  • संतान संबंधी घोषणा पत्र (1 जून 2002 के बाद दो से अधिक संतान न होने बाबत)।
  • धूम्रपान/गुटखा सेवन न करने का वचन।
  • संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ।
  • शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यता का शपथ पत्र।
  • नाम सुधार (Correction Affidavit): यदि मार्कशीट और आधार कार्ड आदि में नाम में कोई वर्तनी (Spelling) त्रुटि हो।
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र (यदि अभ्यर्थी विवाहित है)।
📌 यह भी पढ़े (Read Also):

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form भरने की फीस कितनी है?
Ans: विस्तृत आवेदन पत्र (Scrutiny Form) भरने की फीस ₹100 है, जो ऑनलाइन SSO ID के माध्यम से जमा होगी।

Q2. मेरा जाति प्रमाण पत्र (OBC/EWS) आवेदन की अंतिम तिथि के बाद का है, क्या करें?
Ans: यदि आपका प्रमाण पत्र 19 अप्रैल 2025 के बाद का है, तो आपको एक शपथ पत्र (Affidavit) देना होगा कि आप आवेदन की तिथि पर भी उस श्रेणी के पात्र थे।

Q3. Document Verification (DV) कब से शुरू होगा?
Ans: RSSB अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, DV प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी होगा।

Q4. क्या DV के लिए अलग से एडमिट कार्ड आएगा?
Ans: नहीं, DV के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं होता। बोर्ड वेबसाइट पर रोल नंबर वाइज लिस्ट और स्थान जारी करता है।

Q5. मेरे नाम में स्पेलिंग मिस्टेक है, क्या मेरा फॉर्म रिजेक्ट होगा?
Ans: नहीं, छोटी-मोटी स्पेलिंग मिस्टेक के लिए फॉर्म रिजेक्ट नहीं होता। आप इसके लिए ₹50 के स्टाम्प पर एक ‘Correction Affidavit’ बनवाकर साथ ले जाएं।

🔥 Latest Update: RSSB ने स्पष्ट किया है कि 2 गुना सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन (Scrutiny Form) भरना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी यह फॉर्म नहीं भरेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं किया जाएगा।
⚠️ Disclaimer: यह जानकारी हिन्दी ज्ञान कोश की टीम द्वारा विभिन्न सरकारी स्रोतों , विभागीय नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट से संकलित की गई है। हमेशा सलाह दी जाती है कि किसी भी आवेदन या तैयारी से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF को जरूर देखें।

❤️ शेयर करें और जुड़े रहें

अगर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही हो , तो इसे दोस्तों , व्हाट्सएप्प ग्रुप्स और टेलीग्राम पर शेयर जरूर करें। आपका एक छोटा सा शेयर किसी और के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। 🚀

नवीनतम अपडेट्स और सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए विज़िट करें : hindigyankosh.in

Leave a Comment