Menu

WhatsApp
Rajasthan 4th Grade Result 2025

Rajasthan 4th Grade Result 2025 & Cut Off (जारी): Direct Link, Merit List PDF यहाँ देखें

Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (Group D) के परिणाम का इंतजार कर रहे 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर हैं। RSSB 4th Grade भर्ती परीक्षा (53,749 पद) का परिणाम 16 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया गया है। राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी रिजल्ट की नाम वाइज और रोल नंबर एवं रैंक वाइज सभी अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 17 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई है।

नीचे Result Download करने का Direct Link, Official Cut Off Marks, और Merit List PDF link दिया हुआ है।

🔴 Result जारी! यहाँ देखें 👇
Table of Contents ( इस पेज पर क्या है ?) – Click Here
⭐ Rajasthan 4th Grade Result 2026 Overview
विभाग (Board)राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB)
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Group D / Class IV)
कुल रिक्तियां (Vacancies)53,749
कुल आवेदन (Applicants)24.71 लाख
उपस्थिति (Attendance)85.68% (लगभग 21.17 लाख अभ्यर्थी)
रिजल्ट की स्थिति16 जनवरी 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in
📲 Join Us for More Updates

Rajasthan 4th Grade Result 2025: Latest Update

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी (Group D) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो पिछले 5 महीनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने पारदर्शिता बनाए रखते हुए स्पष्ट किया है कि डेटा की विशालता (21 लाख OMR शीट्स) और तकनीकी प्रक्रियाओं (Cross-verification) के कारण परिणाम अपलोड करने में थोड़ा अतिरिक्त समय लग रहा है।

ताज़ा स्थिति:

  • रिजल्ट डाटा तैयार कर लिया गया है।
  • सर्वर पर लोड और ‘Name Wise’ डेटा मिलान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
  • Result Status: प्रबल संभावना है कि 16 जनवरी 2026 को दोपहर या शाम तक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।
  • Cut Off: रिजल्ट के साथ ही केटेगरी-वाइज जारी होगी।
  • जरूरी सूचना: रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो सकता है, जिससे साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में आप अपनी SSO ID के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई पारदर्शिता प्रक्रिया (Name Wise Result)

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में अक्सर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस बार RSSB ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

  • पुराना तरीका: पहले केवल चयनित रोल नंबर की सूची आती थी।
  • नया तरीका (Name Wise): इस बार जारी होने वाली PDF में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और रोल नंबर तीनों अंकित होंगे।
  • फायदा: इससे हर अभ्यर्थी यह देख सकेगा कि चयनित उम्मीदवार कौन है, जिससे ‘डमी कैंडिडेट’ या फर्जीवाड़े की आशंका समाप्त हो जाएगी। यह ‘सोशल ऑडिट’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Rajasthan 4th Grade Official Cut Off Marks

बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही Official Cut Off Marks की PDF भी जारी की गयी है, जिसके अनुसार कट-ऑफ निम्नानुसार रही है।

1. Non-Scheduled Area (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) Cut-Off Marks

CategoryGeneralFemaleWidowDivorceeEx-S
GEN146.3279135.650632.696486.08880.0033
GEN-EWS131.6337122.04840.258547.0655NA
OBC138.2739128.37470.003362.9038NA
MBC132.7357116.64760.003357.8038NA
SC126.0259114.46930.003351.5655NA
ST117.0626110.89560.003338.7189NA
SAH0.01430.00330.00330.0033NA

Horizontal Reservation (Non-TSP)

CategoryCut Off Marks
LD/CP73.1223
SP (Sports Person)0.0033
HI0.0033
BLV0.0033
MI/MD0.0033

2. Scheduled Area (अनुसूचित क्षेत्र) Cut-Off Marks

CategoryGeneralFemaleWidowDivorceeEx-S
GEN116.4909105.49764.614353.19443.0184
SC105.412097.36620.273145.1998NA
ST95.235392.18060.00339.4442NA

Horizontal Reservation (TSP)

CategoryCut Off Marks
LD/CP33.6563
SP (Sports Person)0.0033
HI0.3242
B/LV0.0033
MI/MD0.3242

Rajasthan 4th Grade Result 2025 कैसे चेक करें?

कई बार अभ्यर्थी अपनी SSO ID का पासवर्ड भूल जाते हैं। घबराएं नहीं, आप सीधे PDF से भी परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “Class IV Employee 2024: Recommendation List & Cut Off” लिंक को चुनें।
  • एक बड़ी PDF फाइल डाउनलोड होगी (यह फाइल 50-100 MB की हो सकती है, धैर्य रखें)।
  • PDF में ऊपर दिए गए Search Icon (या Ctrl+F) पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें। यदि आपका नाम हाइलाइट होता है, तो बधाई हो! आपका चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हो गया है।

SSO ID से रिजल्ट कैसे देखें?

    अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं चल रही है, तो:
  • sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें।
  • Recruitment Portal ऐप पर क्लिक करें।
  • My Results सेक्शन में जाएं।
  • वहां Rajasthan 4th Grade Exam के सामने “Get Result” पर क्लिक करें।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

जिन अभ्यर्थियों का नाम इस मेरिट लिस्ट (2 गुना या 1.5 गुना) में आएगा, उन्हें अब दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। आपको अपने सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे – 10वीं/12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, और आय प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे।

  • DV का शेड्यूल रिजल्ट के 10-15 दिन बाद जारी किया जाएगा।
  • परिणाम के तुरंत बाद, पदों के लगभग 2 गुना अभ्यर्थियों को DV के लिए बुलाया जाएगा।
  • छोटी सी गलती भी आपको बाहर कर सकती है। निम्नलिखित दस्तावेज अभी तैयार कर लें:
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के लिए सबसे जरूरी)।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate):
  • OBC/MBC: आवेदन की अंतिम तिथि (19 अप्रैल 2025) से पहले का होना चाहिए। (ज्यादा पुराना होने पर शपथ पत्र लगेगा)।
  • EWS: वित्तीय वर्ष 2024-25 का।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड/वोटर आईडी (नाम 10वीं की मार्कशीट से मैच होना चाहिए)।
  • आय प्रमाण पत्र: यदि आपने फीस में छूट ली है (2.50 लाख से कम आय)।
  • चरित्र प्रमाण पत्र: अंतिम शिक्षण संस्थान का + 2 राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी।
  • विवाह प्रमाण पत्र / संतान संबंधी घोषणा पत्र (यदि लागू हो)।

वेतन और प्रमोशन (Salary & Career Growth)

    चयनित होने पर आपको क्या मिलेगा?
  • पे मैट्रिक्स लेवल: L-1
  • प्रोबेशन (2 साल): फिक्स वेतन लगभग ₹12,400 – ₹13,500 प्रति माह।
  • प्रोबेशन के बाद: मूल वेतन ₹17,700 + DA (महंगाई भत्ता) + HRA।
  • In-Hand Salary: लगभग ₹28,000 से ₹30,000 प्रति माह (वर्तमान DA दरों के अनुसार)।
  • प्रमोशन: विभागीय परीक्षा देकर आप LDC (कनिष्ठ सहायक) बन सकते हैं।
📌 यह भी पढ़े (Read Also):

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिजल्ट 15 जनवरी को क्यों जारी नहीं हुआ?
Ans: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के डेटा का मिलान, तकनीकी प्रक्रिया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘Name-Wise’ लिस्ट तैयार करने के कारण परिणाम 16 जनवरी 2026 तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

Q2. अगर मेरा रोल नंबर खो गया है, तो मैं अपना रिजल्ट कैसे देख सकता हूँ?
Ans: इस बार बोर्ड ‘Name-Wise’ (नाम-वार) परिणाम जारी कर रहा है। आप रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना पूरा नाम और पिता का नाम सर्च करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, आप SSO ID रिकवरी विकल्प का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या राजस्थान 4th Grade भर्ती में इंटरव्यू होगा?
Ans: नहीं, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026 में कोई साक्षात्कार (Interview) नहीं है। अंतिम चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और उसके बाद दस्तावेजों के सफल सत्यापन (Document Verification) पर आधारित होगा।

Q4. OBC और EWS का जाति प्रमाण पत्र कितना पुराना होना चाहिए?
Ans: नियमानुसार, OBC और EWS प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि (19 अप्रैल 2025) तक मान्य होना चाहिए। यदि प्रमाण पत्र 1 साल से पुराना है लेकिन 3 साल से कम, तो आपको एक शपथ पत्र देना होगा। आवेदन तिथि के बाद का बना प्रमाण पत्र चयन में बाधा बन सकता है।

Q5. नॉर्मलाइजेशन (Normalization) से मेरे अंकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Ans: परीक्षा कई पारियों (Shifts) में आयोजित की गई थी, इसलिए बोर्ड ‘Mean-Standard Deviation’ फॉर्मूले से नॉर्मलाइजेशन करेगा। यदि आपकी पारी का पेपर कठिन था, तो आपके अंक बढ़ सकते हैं, और यदि पेपर आसान था, तो अंक थोड़े कम हो सकते हैं या स्थिर रह सकते हैं।

🔥 निष्कर्ष: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम अब बस एक क्लिक की दूरी पर है। 16 जनवरी को वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और ‘हिंदी ज्ञान कोष’ पर पल-पल की अपडेट चेक करते रहें। हम आपको सबसे पहले डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाएंगे। शुभकामनाएं!
⚠️ Disclaimer: यह जानकारी हिन्दी ज्ञान कोश की टीम द्वारा विभिन्न सरकारी स्रोतों , विभागीय नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट से संकलित की गई है। हमेशा सलाह दी जाती है कि किसी भी आवेदन या तैयारी से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF को जरूर देखें।

❤️ शेयर करें और जुड़े रहें

अगर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही हो , तो इसे दोस्तों , व्हाट्सएप्प ग्रुप्स और टेलीग्राम पर शेयर जरूर करें। आपका एक छोटा सा शेयर किसी और के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। 🚀

नवीनतम अपडेट्स और सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए विज़िट करें : hindigyankosh.in

Leave a Comment