Menu

WhatsApp
Air Force Agniveer Recruitment 01/2027

Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 : इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास के लिए वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका

देश की रक्षा और आसमान को छूने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए Indian Air Force (IAF) ने Agniveervayu Intake 01/2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो Agnipath Scheme के तहत वायु सेना में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

योग्य उम्मीदवार 01 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी 12वीं पास हैं और आपकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष के बीच है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. नीचे हमने इस भर्ती की योग्यता, चयन प्रक्रिया, फिजिकल टेस्ट और आवेदन करने के सही तरीके की पूरी जानकारी विस्तार से दी है.

Table of Contents ( इस पेज पर क्या है ?) – Click Here
hindigyankosh
Indian Air Force (IAF)
Agniveervayu Intake 01/2027
Advt No. Intake 01/2027
📅 Important Dates
  • Notification Release: 12 Jan 2026
  • Application Start: 12 Jan 2026 (11:00 AM)
  • Last Date: 01 Feb 2026 (23:00 Hrs)
  • Exam Date: 30 Mar 2026 – 31 Mar 2026
💰 Application Fee
  • All Candidates: ₹ 550/- + GST

Note: Payment via Online Mode (Debit/Credit Card/UPI) only.

🔞 Age Limit
  • Born Between: 01 Jan 2006 – 01 July 2009
  • Max Age: 21 Years (Enrolment)
  • Calculate on: Date of Enrolment
  • Relaxation: As per Agnipath Scheme Rules
🎓Educational Qualification
  • 12th Pass
  • Science / Other than Science Subjects
  • Min 50% Aggregate & 50% in English required
🎯 Selection Process
  • Phase-I: Online Computer Based Test (CBT)
  • Phase-II: Physical Fitness Test (PFT) & Adaptability Test
  • Phase-III: Medical Examination
💸 Pay Scale / Salary
  • Agniveer Package (₹30k – ₹40k)
  • ₹ 30,000/- per month (1st Year)
  • Plus Seva Nidhi Package & Risk Allowances
Required Documents
  • 10th & 12th Marksheet
  • Passport Size Photo (Slate के साथ)
  • Left Thumb Impression
  • Signature
Job Location
  • All India
  • Anywhere in India as per IAF needs
🔗 Important Links
Vacancy Details
  • Agniveervayu (Science Subjects): Various Posts
  • Agniveervayu (Other than Science): Various Posts
  • Total Posts: Not Mentioned
📲 Join Us for More Updates

📖 Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 Latest News

  • Negative Marking: ऑनलाइन परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी.
  • Exam Mode: परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी और परीक्षा कई शिफ्टों में होने के कारण मार्क्स का ‘नॉर्मलाइजेशन’ (Normalization) किया जाएगा.
  • Eligibility: केवल अविवाहित (Unmarried) पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. 4 साल की सर्विस के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी.
  • English Marks Rule: चाहे आपके कुल प्रतिशत कितने भी हों, अंग्रेजी विषय (English) में 50% अंक होना अनिवार्य है. (49.9% वाले भी अयोग्य माने जाएंगे) .

📅 Air Force Agniveer 01/2027 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

Indian Air Force (IAF) ने Agniveervayu Intake 01/2027 के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 01 फरवरी 2026 की रात 11 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती बोर्ड द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Phase-I) का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया जाएगा.

  • Notification Release Date: 12 January 2026
  • Application Start Date: 12 January 2026
  • Last Date to Apply: 01 February 2026 (23:00 Hrs)
  • Exam Date: 30 March 2026 – 31 March 2026
  • Admit Card Date: 48-72 Hours before Exam
  • Provisional Select List (PSL): 14 November 2026
  • Enrolment List: 01 December 2026

💰 Air Force Agniveer Recruitment 2027 Application Fee (आवेदन शुल्क)

Air Force Agniveer Intake 01/2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI) से स्वीकार किया जाएगा.

  • Examination Fee: ₹ 550/- + GST (Total approx. ₹ 649/-)
  • SC / ST / OBC / General: Same Fee for All Categories
  • Payment Mode: Online Only

🔞 Air Force Agniveer Age Limit 2027 (आयु सीमा)

इस भर्ती के लिए Date of Birth Block बहुत महत्वपूर्ण है. केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनका जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई 2009 (दोनों दिन शामिल) के बीच हुआ है. नामांकन (Enrolment) की तारीख पर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

  • Minimum Date of Birth: 01 January 2006
  • Maximum Date of Birth: 01 July 2009
  • Max Age on Enrolment: 21 Years
  • Marital Status: Only Unmarried Candidates
  • Air Force Age Calculator: Check Your Exact Age Here

🎓 Air Force Agniveer Education Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

उम्मीदवारों को Science Subjects और Other than Science Subjects के आधार पर योग्यता पूरी करनी होगी.

  • Science Subjects: 10+2 (Intermediate) पास (Mathematics, Physics और English के साथ).
  • Minimum Marks: कुल 50% और English में भी 50% अंक अनिवार्य.
  • OR: 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical/Electrical/Electronics/Auto/CS/IT) 50% अंकों के साथ.
  • OR: 2 साल का वोकेशनल कोर्स (Physics & Math के साथ).
  • Other than Science Subjects: 10+2 (Intermediate) पास किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science) में.
  • Minimum Marks: कुल 50% और English में भी 50% अंक अनिवार्य.
  • OR: 2 साल का वोकेशनल कोर्स (min 50% marks).
  • Important Note: यदि 10+2/Diploma में अंग्रेजी विषय नहीं था, तो 10वीं कक्षा में अंग्रेजी में 50% अंक होना अनिवार्य है.

🪪 Required Documents for Air Force Form (आवश्यक दस्तावेज)

आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. ध्यान रहे, फोटो के नियम सख्त हैं.

  • Passport Size Photo: उम्मीदवार को काली स्लेट (Black Slate) सीने के सामने पकड़कर फोटो खिंचवानी होगी. स्लेट पर सफ़ेद चॉक से Name और फोटो खींचने की तारीख )Date of Photograph) लिखा होना चाहिए. (फोटो जनवरी 2026 से पुरानी न हो)। बिना स्लेट वाली फोटो से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.
  • Create Passport Photo Online Here
  • Signature: सफ़ेद कागज़ पर काली स्याही से हस्ताक्षर.
  • Left Thumb Impression (LTI): बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान.
  • 10th Class Marksheet: (For Date of Birth verification).
  • 12th Class / Diploma Marksheet: (For Education Qualification).
  • Aadhar Card: पहचान प्रमाण के लिए.
  • Active Email ID & Mobile Number.
  • Caste Certificate: (If applicable).

🎯 Air Force Agniveer Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझना ज़रूरी है.

  • Phase-I (Online CBT): यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी। इसमें ‘नॉर्मलाइजेशन’ (Normalization) प्रक्रिया लागू होगी, जिसका अर्थ है कि कठिन शिफ्ट वाले छात्रों के अंक बढ़ाए जा सकते हैं.
    • विज्ञान विषय: 60 मिनट (अंग्रेजी, भौतिकी, गणित) – कक्षा 12वीं सीबीएसई स्तर.
    • अन्य विषय: 45 मिनट (अंग्रेजी, रागा – रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस).
    • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.
  • Phase-II (PFT & Adaptability): ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ASC (Airmen Selection Centre) पर बुलाया जाएगा.
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT).
    • एडेप्टेबिलिटी टेस्ट (Adaptability Test-I & II).
    • Test-I (SRT): यह परखता है कि आप कठिन परिस्थितियों में कैसे निर्णय लेते हैं.
    • Test-II (GD): यह ग्रुप डिस्कशन है, जो आपके आत्मविश्वास और अंग्रेजी बोलने की क्षमता को जांचता है.
  • Phase-III (Medical Exam): सबसे सख्त चरण। यहाँ छोटी सी चूक भी बाहर कर सकती है.
    • ऊंचाई: पुरुष – 152.5 सेमी, महिला – 152 सेमी.
    • दृष्टि (Eyesight): चश्मे के साथ 6/6 विजन स्वीकार्य है (सर्जरी जैसे LASIK पूरी तरह से प्रतिबंधित है).
    • सुनने की क्षमता: 6 मीटर दूर से फुसफुसाहट सुन सकना.

📋 Air Force Agniveer Exam Pattern & Syllabus (एग्जाम पैटर्न)

फेज-I परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) लागू होगी.

GroupDurationSubjects
Science Subjects (Group X)60 MinutesEnglish, Physics, Mathematics (CBSE 10+2 Level)
Other than Science Subjects (Group Y)45 MinutesEnglish, Reasoning & General Awareness (RAGA)
Science & Other than Science (Both)85 MinutesEnglish, Physics, Maths, RAGA

🏢 Air Force Agniveer Physical Standard (PFT Details)

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Physical Fitness Test (PFT) के लिए बुलाया जाएगा. यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है, लेकिन पास करना अनिवार्य है.

  • Running (Male): 1.6 Km in 07 Minutes.
  • Running (Female): 1.6 Km in 08 Minutes.
  • Push-ups (Male): 10 (Within 1 min).
  • Sit-ups (Male): 10 (Within 1 min).
  • Squats (Male): 20 (Within 1 min).
  • Height (Male): 152.5 cms.
  • Height (Female): 152 cms.

💸 Air Force Agniveer Salary & Pay Scale (वेतनमान)

अग्निपथ योजना के तहत चयनित अग्निवीरों को 4 साल की सेवा अवधि के दौरान एक अनुकूलित मासिक पैकेज और सेवा निधि दी जाएगी.

  • Year 1: ₹ 30,000/- per month (In Hand: ₹ 21,000/-).
  • Year 4: ₹ 40,000/- per month (In Hand: ₹ 28,000/-).
  • Seva Nidhi: 4 साल बाद लगभग ₹ 10.04 लाख (ब्याज सहित लगभग ₹ 11.71 लाख) जो पूरी तरह टैक्स फ्री होगा.
  • Life Insurance: ₹ 48 लाख का जीवन बीमा कवर.

✍️ How to Apply Air Force Agniveer Intake 01/2027 Online Form

Indian Air Force की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं या नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • आपके मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें.
  • निर्देशानुसार अपनी फोटो (स्लेट के साथ), हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
  • अपनी केटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क (₹ 550+GST) का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट (PDF) निकालकर सुरक्षित रख लें.

ℹ️ Air Force Agniveer Vacancy Details (पदों का विवरण)

Indian Air Force में रिक्तियों की संख्या (Number of Posts) कभी भी सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की जाती है. यह “सेवा की आवश्यकता” (As per Service Requirement) पर निर्भर करता है. हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, लगभग 3000 से 3500 पदों पर भर्ती होने की संभावना है.

  • Post Name: Agniveervayu (Intake 01/2027).
  • Allocation: State-wise Merit based.
  • Stream: Science & Non-Science both eligible.

Note: विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Air Force Agniveer Intake 01/2027 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
Ans: ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं.

Q2. Air Force Agniveer Form भरने की Last Date क्या है?
Ans: उम्मीदवार 01 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई विस्तार (Extension) नहीं मिलेगा.

Q3. क्या 12th Appearing छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, आपके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। Appearing candidates पात्र नहीं हैं.

Q4. Air Force Agniveer की Salary कितनी होती है?
Ans: पहले वर्ष ₹30,000 प्रतिमाह और चौथे वर्ष ₹40,000 प्रतिमाह. रिटायरमेंट पर लगभग ₹11.71 लाख की सेवा निधि मिलेगी.

Q5. क्या इस भर्ती में Negative Marking है?
Ans: जी हाँ, ऑनलाइन परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

Q6. Air Force Agniveer Exam Date 2026 क्या है?
Ans: परीक्षा का आयोजन 30 मार्च और 31 मार्च 2026 को किया जाएगा.

Q7. फोटो पर डेट लिखना जरूरी है क्या?
Ans: जी हाँ, फोटो में Black Slate पर आपका नाम और फोटो खींचने की तारीख (Date of Photo) सफेद चॉक से लिखी होनी अनिवार्य है.

Q8. क्या Biology वाले छात्र Air Force का फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: हाँ, Biology वाले छात्र ‘Other Than Science’ (जिसे पहले Y-Group कहा जाता था) के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते 12वीं में उनके कुल 50% और अंग्रेजी में 50% अंक हों.

Q9. Air Force Agniveer Admit Card कब आएंगे?
Ans: परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.

Q10. क्या 4 साल बाद पक्की नौकरी मिलेगी?
Ans: प्रत्येक बैच के 25% अग्निवीरों को उनकी परफॉरमेंस के आधार पर रेगुलर कैडर (Permanent Job) में शामिल किया जाएगा.

⚠️ Disclaimer: यह जानकारी हिन्दी ज्ञान कोश की टीम द्वारा विभिन्न सरकारी स्रोतों , विभागीय नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट से संकलित की गई है। हमेशा सलाह दी जाती है कि किसी भी आवेदन या तैयारी से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF को जरूर देखें।

❤️ शेयर करें और जुड़े रहें

अगर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही हो , तो इसे दोस्तों , व्हाट्सएप्प ग्रुप्स और टेलीग्राम पर शेयर जरूर करें। आपका एक छोटा सा शेयर किसी और के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। 🚀

नवीनतम अपडेट्स और सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए विज़िट करें : hindigyankosh.in

Leave a Comment