Rajasthan 4th Grade Result 2025 : राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट डेट 2025 से जुड़ी बड़ी अपडेट, यहां से देखें
Rajasthan 4th Grade Result 2025:
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2025
के रिजल्ट का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि
4th grade result kab aayega?
अगर आपने भी 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित हुई परीक्षा दी थी, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है।
4th grade result date 2025 rajasthan
को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड के
अध्यक्ष आलोक राज सर
ने बड़े संकेत दिए हैं और इस ब्लॉग मे हमने रिज़ल्ट जारी होने की तारीख बताई हुई है।
Table of Contents ( इस पेज पर क्या है ?) – Click Here
| ⭐ Rajasthan 4th Grade Result 2025 Overview | |
|---|---|
| भर्ती संगठन: | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम: | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Group D Employee) |
| कुल पद: | 53,749 पद ( 4th Grade) |
| परीक्षा तिथि: | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 ( 6 पारियो मे) |
| आंसर की जारी: | 18 अक्टूबर 2025 |
| रिजल्ट तिथि (संभावित): | 15 जनवरी 2026 के आसपास |
| आधिकारिक वेबसाइट: | rssb.rajasthan.gov.in |
📅 Rajasthan 4th Grade Result 2025 Date: कब आएगा परिणाम?
आलोक राज जी के संकेतों और बोर्ड की वर्तमान गति को देखते हुए, हमारे पास रिजल्ट की एक संभावित टाइमलाइन है:
- VDO रिजल्ट: 19 दिसंबर 2025 (जारी हो चुका है)।
- ऑब्जेक्शन निस्तारण: फिलहाल बोर्ड 6 पारियों के मास्टर पेपर्स पर आई आपत्तियों की जांच कर रहा है। ( नोट: दिसंबर के पहले सप्ताह में आया एक ऑब्जेक्शन नोटिस तकनीकी कारणों से रद्द किया गया था, जिसकी नई तारीखें जल्द ही नोटिस द्वारा बताई जाएंगी) ।
- फाइनल रिजल्ट डेट: मकर संक्रांति के बाद, यानी 15 जनवरी 2026 के आसपास रिजल्ट घोषित होने की प्रबल संभावना है ।
ताज़ा अपडेट: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी पीडीएफ लिस्ट पर भरोसा न करें। रिजल्ट केवल rssb.rajasthan.gov.in पर आएगा।
Result मे देरी आपके फायदे के लिए है (The “Seat Wastage” Logic)
छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है: “सर, रिजल्ट जारी करने में इतना समय क्यों लग रहा है?”
- मल्टीपल सिलेक्शन की समस्या: कई होनहार छात्र ऐसे होते हैं जो VDO (ग्राम विकास अधिकारी), पटवारी और चतुर्थ श्रेणी… सभी परीक्षाएं पास कर लेते हैं।
- अगर रिजल्ट पहले आता: मान लीजिए 4th Grade का रिजल्ट नवंबर में आ जाता, तो वो टॉपर छात्र इसे जॉइन कर लेते।
- फिर क्या होता: जैसे ही 19 दिसंबर 2025 को VDO का रिजल्ट आया , वे छात्र 4th Grade की नौकरी छोड़कर VDO बन जाते। इससे 4th Grade की हज़ारों सीटें खाली (Waste) हो जातीं और वेटिंग लिस्ट का लंबा खेल शुरू हो जाता।
खुशखबरी: बोर्ड ने समझदारी दिखाते हुए VDO और अन्य बड़ी भर्तियों के रिजल्ट पहले जारी कर दिए हैं। इसका मतलब यह है कि अब चतुर्थ श्रेणी की मेरिट लिस्ट में वही छात्र आएंगे जिन्हें वास्तव में इस नौकरी की जरूरत है। इससे कम नंबर वाले छात्रों का सिलेक्शन चांस बढ़ गया है!
🎯 Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 (Expected)
दोस्तों, 85% उपस्थिति और निगेटिव मार्किंग (1/3) के चलते कट-ऑफ का अनुमान लगाना थोड़ा ट्रिकी है। लेकिन पेपर के लेवल (10वीं पास) को देखते हुए, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेफ स्कोर कुछ ऐसा हो सकता है:
|
कैटेगरी
(Category)
|
सही प्रश्न
(Out of 120)
|
अनुमानित अंक
(Marks)
|
|---|---|---|
| General | 85 – 92 प्रश्न | 140 – 150+ |
| OBC | 80 – 88 प्रश्न | 135 – 145 |
| EWS | 78 – 85 प्रश्न | 130 – 140 |
| MBC | 75 – 82 प्रश्न | 125 – 135 |
| SC | 70 – 78 प्रश्न | 115 – 128 |
| ST | 65 – 72 प्रश्न | 108 – 120 |
📝 रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
जिस दिन रिजल्ट आएगा, ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है। आप पहले से ये तरीका जान लें:
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Candidate Corner’ में जाकर ‘Results’ पर क्लिक करें।
- लिंक खोजें: “Class IV Employee 2024 – List of Selected Candidates for Document Verification” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड: एक लंबी पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- रोल नंबर सर्च करें: Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर डालें। अगर आपका रोल नंबर हाइलाइट हो जाता है, तो बधाई हो! आप पास हो गए हैं!
- स्कोरकार्ड: अपने नंबर देखने के लिए आपको अपनी SSO ID से लॉग इन करना होगा।
🔗 Rajasthan 4th Grade 2025 Important Links
- Rajasthan 4th Grade Answer Key : Click Here
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. राजस्थान 4th ग्रेड का रिजल्ट पक्का कब आएगा?
Ans: आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं है, लेकिन VDO रिजल्ट आने के बाद अब बोर्ड का पूरा फोकस इसी भर्ती पर है। 15 जनवरी 2026 तक परिणाम जारी होने की पूरी उम्मीद है।
Q2. क्या 4th Grade के पदों में और बढ़ोतरी होगी?
Ans: नोटिफिकेशन के समय पद 52,453 थे, जिन्हें बढ़ाकर 53,749 कर दिया गया था। फिलहाल और पद बढ़ाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन छात्र संघ लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
Q3. मेरा पेपर कठिन शिफ्ट में था, क्या मुझे Normalization का फायदा मिलेगा?
Ans: जी हाँ। परीक्षा 6 अलग-अलग शिफ्टों में हुई थी। जिन शिफ्टों का पेपर कठिन माना जाएगा, उनके छात्रों के नंबर Normalization फॉर्मूले के तहत बढ़ाए जाएंगे ताकि सबके साथ न्याय हो सके।
Q4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए कितने गुना पास होंगे?
Ans: आमतौर पर RSSB रिक्तियों के 2 गुना (2x) उम्मीदवारों को DV के लिए बुलाता है। यानी करीब 1 लाख से ज्यादा छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Q5. 4th ग्रेड कर्मचारी की सैलरी (Salary) कितनी होती है?
Ans: यह पे-मैट्रिक्स लेवल L-1 की नौकरी है। 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में फिक्स मानदेय मिलता है। इसके बाद, सभी भत्ते मिलाकर आपकी शुरुआती सैलरी लगभग ₹22,000 से ₹25,000 महीना होगी।
⚠️ Disclaimer
यह जानकारी हिन्दी ज्ञान कोश की टीम द्वारा विभिन्न सरकारी स्रोतों, विभागीय नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट से संकलित की गई है। हमेशा सलाह दी जाती है कि किसी भी आवेदन या तैयारी से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF को जरूर देखें।
❤️ शेयर करें और जुड़े रहें
अगर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही हो, तो इसे दोस्तों, व्हाट्सएप्प ग्रुप्स और टेलीग्राम पर शेयर जरूर करें। आपका एक छोटा सा शेयर किसी और के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। 🚀
नवीनतम अपडेट्स और सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए विज़िट करें : hindigyankosh.in